*करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग और मोटर मालिक की लापरवाही*
बगाही पंचायत के मंझौली गांव के निवासी रामकृत यादव को बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत का सामना करना पड़ा । रामकृत यादव पिता स्व बीगन यादव ग्राम मंझौली इटवा, पोस्ट गजनपुर, थाना परैया जिला गया के निवासी थे ।
इस घटना से परिजनों और ग्राम वासियों में दुख का माहौल है। घटना 7 अगस्त शाम 5 बजे के करीब का है। रामकृत यादव अपने भैंस को घास चराकर घटनास्थल के बगल से जा रहे थे, तभी जमीन पर बिजली के गिरे तार के चपेट में आ गए ।
ज्ञात हो कि यह बिजली का तार बिजली विभाग के द्वारा बगल के ग्राम न्योरिया के निवासी ब्रजकिशोर और नंदकिशोर प्रसाद पिता रामपति प्रसाद के मोटर कनेक्शन करने के दौरान ऐसे ही लापरवाही करके छोड़ दिया गया , वो भी करंट प्रवाहित अवस्था में । मेन लाइन से कनेक्शन काटकर रखा जाता तो आज यह घटना नहीं होता। इस बात के लिए आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को मना भी किया था ताकि कोई ऐसा दुर्घटना न हो। परन्तु दोनों भाइयों का कहना था कि लोग आसपास के इलाके में जानवर चराता है तो किसी का मौत भी हो जाए तो हमे परवाह नहीं है।
इसी मंशा से 11000 वोल्ट के तार से कनेक्शन करने के दौरान जमीन पर ऐसे ही छोड़ दिया गया था जिससे आज रामकृत यादव की मौत हो गई।
सरकार को बिजली विभाग के कर्मचारियों और मोटर मालिक दोनों भाई ब्रजकिशोर और नंदकिशोर प्रसाद पर इस तरह के लापरवाही के लिए कठिन कारवाई करना चाहिए । तथा सरकार मृत युवक के परिवार को उचित सहायता और मुआवजा दे ताकि परिवार के कामकाजी व्यक्ति का देहांत होने से जो क्षति हुई उसमें आर्थिक सहायता हो।












