50 पर्यावरण योद्धाओं को किया जाएगा सम्मानित
वजीरगंज।विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से वजीरगंज में 5 जून 2026 को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान – 2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक एवं मनमीत एडवरटाईजिंग एंड न्यूज़ एजेंसी, गया के निदेशक प्रभाकर कुमार ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य उन पर्यावरण योद्धाओं को पहचान देना है जो निःस्वार्थ भाव से धरती को हरा-भरा बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, आज पर्यावरण संकट एक वैश्विक चुनौती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। ‘एक पेड़, एक जीवन’ के मंत्र को अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
प्रभाकर कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ावा देने वाले, जल-संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्वच्छता अभियान या किसी भी तरह का पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने वाले व्यक्ति, समूह या संस्थान इस सम्मान के लिए अपना नामांकन भेज सकते हैं। इच्छुक लोग अपना संक्षिप्त परिचय, किए गए कार्यों का विवरण और फोटो व्हाट्सएप नंबर 7631912013 पर भेजें। चयन समिति द्वारा कार्यों की समीक्षा के बाद सम्मान के लिए चुना जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश
इस समारोह के माध्यम से समाज को छह प्रमुख संदेश दिए जाएंगे:
पर्यावरण की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें
जागरूकता फैलाएं, पर्यावरण बचाएं
हरित धरती, स्वस्थ जीवन
आज का संकल्प, हरित कल
एक पेड़, एक जीवन*
कार्यक्रम विवरण
*- कार्यक्रम:* पर्यावरण मित्र सम्मान – 2026
तिथि: 5 जून 2026, शुक्रवार, विश्व पर्यावरण दिवस
स्थल: प्रखंड सभागार भवन वजीरगंज, जिला गया
आयोजक: निदेशक प्रभाकर कुमार, मनमीत एडवरटाईजिंग एंड न्यूज़ एजेंसी, गया
निदेशक प्रभाकर कुमार ने जिले के सभी पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों, युवाओं एवं आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आओ मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित और भविष्य को समृद्ध बनाएं।
