शेरघाटी। नव वर्ष के अवसर पर शेरघाटी अनुमंडलीय पासवान उत्थान मंच की ओर से गुरुवार को श्रीरामपुर बगीचा में लिट्टी-चोखा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन के दौरान फिल्मी संगीत कलाकार अजित कुमार ने पुराने हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में अनुमंडलीय अध्यक्ष बबन पासवान, बेला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार भारती, राजकुमार पासवान, अमरजीत पासवान, पुकार पासवान, सतेन्द्र पासवान, संतोष संगम, मनजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल पासवान, संतोष पासवान, विनय पासवान, गुड्डू पासवान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष बबन पासवान ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाना और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शराब का सेवन नहीं करने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की शपथ ली। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।












