वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरूवार को प्रगति दिव्यांगजन सेवा समिति ने एक दिवसीय बैठक आयोजित कर उनके हक अधिकार के बारे में बताया। संस्थान जिला सचिव मनोज सिंघानिया एवं समिति पदाधिकारियों ने बताया कि वजीरगंज में लगभग 8 सौ दिव्यांगजन हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दिव्यांगों को दी जाने वाली 9 प्रकार की योजनाओं का अवलोकन करते हुए उसे प्राप्त करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। जिसमें अंग सहायक यंत्र, पेंशन, आवास, स्वास्थ आदि की जानकारी दी गई। इन योजनाओं से जुड़े प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के बारे में बताया गया एवं संबंधित योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों को चयन किया गया है। जिन्हें लाभ दिलाने के लिये संस्थान प्रयास करेगी। मौके पर उपस्थित संस्थान प्रखंड सचिव मुन्ना विश्वकर्मा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अभी भी कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जिनका यूडीआईडी कार्ड, आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और आवास योजना से भी वंचित हैं। मौके पर उत्तमा कुमारी, सौरभ दूबे, राजेश कुमार सहित अन्य संस्थान पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।












