दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा 2026 के अवसर पर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधिगण,डीजे संचालक,एवं पूजा कमिटी के सदस्यगण उपस्थित हुए। सभी ने आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस बैठक में सभी ने लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन करने का आश्वासन दिया है।












