बेलागंज।आगामी छठ और रामनवमी पर्व को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमण की अध्यक्षता में चाकंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसका संचालन विधि व्यस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने किया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी रविप्रकाश सिंह ने कहा है पर्व के दौरान हर समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की पूरी तैयारी है। मगर स्थानीय के सहयोग के बिन सब बेकार है। पर्व के दौरान डीजे पर संपूर्ण पाबंदी, अश्लील गानों पर रोक, ड्रोन से निगरानी, जगह जगह पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व को मनाए। इस मौके पर नगर बीडीओ वेद प्रकाश, चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार सहित क्षेत्र के कई राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।












छठ पूजा और रामनवमी पर्व को लेकर चाकंद थाना में शांति समिति की बैठक।
