सरस्वती पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध-थानाध्यक्ष
बेलागंज। बेलागंज थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी 23 जनवरी को सरस्वती पूजा को शांति एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए बैठक बुलाई गई थी, जिसमें थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों से दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि वरीय पुलिस अधिक्षक से मिले गाइड लाइन के अनुसार डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा ही 25 जनवरी को हर हाल में प्रतिमा विसर्जन करा लिया जाएगा। वहीं समिति सदस्यों ने भी सर्वसम्मति से सूर्यास्त तक हर हाल में प्रतिमा विसर्जन कराने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आप सभी पुलिस का सहयोग करें एवं छोटे मामलों को सूचना देकर सुलझाने का प्रयास करें। वहीं पुलिस मनचलों व शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेगी तथा शराबी तथा शराब कारोबारियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा समिति अपना – अपना निबंधन जरूर करा लेंगे एवं जुलुस तथा अन्य वृहद कार्यक्रमों के लिए स्वीकृति भी जरूर लेंगे। बैठक में अपर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पासवान, एस आई राजन कुमार सिंह, चंदन चौधरी महेश शर्मा रंजेश कुमार, अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी,नोनू शर्मा, गुड्डू यादव, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।












