लागंज।चाकंद थाना परिसर मे शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा की पर्व के दौरान हुड़दंगी करने वालो पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी अशांति फैलाने वालो पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी. वहीं आगे कहा की किसी प्रकार की कोई सुचना मिले तो पुलिस को तुरंत सुचना दें त्वरित कार्रवाई की जायेगी होली को लेकर पुलिस गश्ती तेज की जायेगी ताकि सरारती तत्व पर कड़ी निगरानी रखी जाए। होली और रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है इसी लिए पर्व को शांति और प्रेम के साथ मनाएं इसी दौरान थाना दोनों समुदाय और पुलिस प्रशाशन ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी. बैठक मे उपस्थित लोग। एसआई तौसीफ रजा,जदयू नगर प्रखंड अध्यक्ष काशिफ अंसारी, सुभाष कुमार उर्फ बाबू मुखिया, जदयू नेता जितेंद्र कुमार, बिनय सिंह, अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी, युवा नेता नितिन सिंह, मो0 हफीज, मो0 जैकी, मो0 मुंतशिर, शिवजी, पूर्व मुखिया दिनेश प्रजापति आदि मौजूद थे













