Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharईद ,रामनवमी एवं चैती छठ महापर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर...

ईद ,रामनवमी एवं चैती छठ महापर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति क़ी हुई बैठक

वजीरगंज। वजीरगंज थाना परिसर में सोमवार को ईद, रामनवमी एवं छठ पर्व को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर  शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि आपलोगों के सहयोग से होली पर्व एक- दो मामले को छोड़कर शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इन पर्वों में भी डीजे तो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है ही साथ ही  किसी प्रकार अभद्र तथा जातिसूचक गीतों पर पर रोक है। पूजा समिति एवं जुलूसों के आयोजकों को लाइसेंस लेकर ही आयोजन करना होगा। इसके लिए विशेष रूप से आयोजकों के साथ बैठक की जाएगी। मौके पर मौजूद समाजसेवियों के सहयोग से सभी पंचायतों में आयोजन स्थलों का ब्योरा लिया गया और विशेष सुरक्षा के लिए स्थलों को चयनित भी किया गया। शांति समिति की बैठक में कई गणमान्य अनुपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना तंत्र को और भी मजबूत किया जाएगा तथा जो कमियां रही उसे अगले बैठक के पूर्व दुरूस्त कर लिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!