Friday, March 20, 2026
HomeBiharचाकंद थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक...

चाकंद थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बेलागंज।चाकंद थाना परिसर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शिवम् कुमार ने किया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष शिवम् कुमार सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, विद्या और संस्कार का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पूजा पंडालों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर लाउडस्पीकर के उपयोग, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अश्लील गीतों पर रोक तथा जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित एसआई दिनेश कुमार महतो ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पूजा के दौरान थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। बैठक में युवा नेता नितिन कुमार सिंह, अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी, मो. गोल्डन, शिव पूजन कुमार, शिक्षक कामता प्रसाद, मुंतशिर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!