Monday, March 16, 2026
HomeBiharगया जी नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद मीना देवी का निधन,...

गया जी नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद मीना देवी का निधन, लोगों ने शोक व्यक्त किया

गयाजी। नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड 43 के पार्षद विनोद कुमार यादव की माताजी मीना देवी का निधन सोमवार की देर रात हो गया। स्व. मीना देवी भी गया जी नगर निगम की पार्षद रह चुकी थीं। इस दुःखद खबर की जानकारी देते हुए उनके शोकाकुल पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 11 बजे के आसपास उनकी माता जी का निधन हो गया। मंगलवार सुबह 10 बजे इनकी शवयात्रा गया जी शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित उनके आवास से मुक्तिधाम विष्णुपद श्मशान घाट के लिए लिए निकलेगी।
इस घटना की खबर लोगों को जैसे ही मिली, लोग शोक में डूब गए। गया जी नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षदों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पूर्व वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रह चुके डॉ. विनोद कुमार मंडल, ब्रजभूषण प्रसाद उर्फ कल्लू, पूर्व पार्षद जितेन्द्र कुमार वर्मा, वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र कुमार आदि ने इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।

Most Popular

error: Content is protected !!