वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगठिया पेट्रोल पंप केपास सोमवार कि अहले सुबह लगभग 4:00 बजे अनियंत्रित होकर पिक अप वाहन पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की खबर आ रहा है.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सका है पुलिस विभिन्न संसाधनों के माध्यम से पहचान करने में जुटी हुई है.वही पिक अप वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है.












