Wednesday, June 24, 2026
HomeBiharवजीरगंज में शिक्षकों का पीएलसी लर्निंग सर्किल प्रशिक्षण संपन्न

वजीरगंज में शिक्षकों का पीएलसी लर्निंग सर्किल प्रशिक्षण संपन्न

वज़ीरगंज। प्रखंड के चिन्हित मध्य विद्यालय वज़ीरगंज में बुधवार को सभी प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों का एकदिवसीय जून माह का पीएलसी शिक्षक मासिक शैक्षणिक बैठक सह लर्निंग सर्किल प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी के नेतृत्व एवं डीडीओ सह प्रधानाध्यापक शंभू शरण सिंह के कुशल प्रबंधन में  आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कृष्णा राय, शुभम कुमार सिंह व सुनील कुमार शामिल थे।

बैठक में शिक्षण की नई तकनीक, लर्निंग आउटकम व कक्षा प्रबंधन पर चर्चा हुई। सभी शिक्षकों को बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए।

Most Popular

error: Content is protected !!