मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष कुमार
शेरघाटी-बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की पहली पाली में विजय शंकर राय कॉलेज, शेरघाटी में एक महिला दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए प्रतिरूपण करती पकड़ी गयी।
अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिंकी कुमारी नाम की महिला को सोना कुमारी नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।आमस थाना क्षेत्र के चंडिस्थान के शिक्षक दुर्गा यादव की संलिप्ता है.ये जानकारी शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने दी है












