बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के ओर बाजार से पुलिस ने देसी शराब बनाकर बेचने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसी महिला के घर में बैठकर शराब पी रहे तीन शराबियों को भी गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के रोकथाम के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओर बाजार में छापेमारी की गई। जहां चिन्हित घर में किए गए छापेमारी में महिला के साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तारी की गई। महिला को अवैध रूप से देशी शराब निर्माण एवं बिक्री के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। जबकि उसी महिला के घर में बैठकर शराब पी रहे तीन नशेड़ियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके बाद बिहार मद्द अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।












