Wednesday, April 29, 2026
HomeBiharवजीरगंज में पुलिस ने ऑटो पर लदा 110 लीटर देसी शराब बरामद

वजीरगंज में पुलिस ने ऑटो पर लदा 110 लीटर देसी शराब बरामद

वजीरगंज।बीते मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत् जमुआवां से पुलिस ने एक ऑटो पर लदा 110 लीटर देसी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस स्टेशन मोड़ के पास जैसे हीं पहुंची जमुआवां के तरफ से एक आ रहा ऑटो अचानक रूक गया तथा पुलिस को देखकर चालक ऑटो को वहीं छोड़कर फरार हो गया। ऑटो की तलाशी ली गई तो बोरे में प्लास्टिक के थैले में भरा हुआ शराब बरामद किया गया। पड़ताल की गई तो उसमें लगभग 110 लीटर देसी शराब पायी गई। ऑटो को शराब सहीत जब्त कर थाना लाया गया एवं अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!