Sunday, March 22, 2026
HomeBiharपुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बाइक चालकों को ट्रैफिक नियम पालन...

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बाइक चालकों को ट्रैफिक नियम पालन करने की दी हिदायत

मुजफ्फरपुर। अपराध नियंत्रण को लेकर देर रात जिले के सभी थाने की पुलिस सड़क उतरी। सभी प्रमुख चौक-चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाइक व स्कूटी सवार के पिट्ठू बैग, डिक्की की चेकिंग की गयी. वहीं, तीन पहिया व चार पहिया वाहन की डिक्की व सीट को खुलावा कर जांच किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार रात्रि में विभिन्न थाना/ओ0पी0 क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून- व्यवस्था यातायात नियमों का पालन, पूर्ण शराबबंदी हेतु संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलायी जा रही है एवम् नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना तथा अन्य विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!