Friday, September 18, 2026
HomeBiharगया के व्यापारी के साथ हुए मारपीट की घटना में पुलिस ने...

गया के व्यापारी के साथ हुए मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को दबोचा

बेलागंज।बीते शनिवार को गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव के समीप महारानी पेट्रोल पंप के निकट दो बाइक सवार लोगों के बीच हुए मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद गढ़ गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत इनायत कॉलोनी निवासी मो उकैद आलम ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि वे अपने अन्य साथियों मो आरिफ आलम और मो आमिर आलम के साथ महारानी पेट्रोल पंप पर पैसे के लेन देन के लिए गया से आ रहे थे। उसी दौरान पेट्रोल पंप के कुछ दूरी पर रांग साइड ड्राइविंग करते एक बाइक सवार आया,  जिसके बाईक में मेरा बाईक हल्का सा सट जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने हमलोग के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा। मारपीट के घटना में हम गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को चिन्हित किया और चाकंद गढ़ निवासी राजू कहार उर्फ राजू मिस्त्री के पुत्र शंकर कुमार उर्फ कैला काशी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!