गयाजी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को बोधगया के एमयू कैंपस में आयोजित जनसभा को लेकर एसपीजी की टीम बोधगया पहुंच चुकी है. पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के साथ ही अन्य बिंदुओं पर नजर रखने के लिए एसपीजी की एडवांस टीम गाड़ियों के साथ बोधगया पहुंच चुकी है.
पीएम को गयाजी एयरपोर्ट से एमयू कैंपस व वापसी के लिए उपयोग में आना वाले दो हैलीकॉप्टर भी गया एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. एक हैलीकॉप्टर गया एयरपोर्ट पहुंच जायेगा. एसपीजी की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया व हैलीपैड से लेकर मंच व आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया. टीम ने बोधगया क्षेत्र का भी भ्रमण किया व सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बोधगया के डीएसपी से विमर्श किया.
बताया गया कि पीएम के गया एयरपोर्ट पर लैँड करने व वापसी में टेकऑफ करने वक्त गया एयरपोर्ट को नो फ्लाइंग जोन में रखा जायेगा, ताकि किसी भी तरह के विमानों का परिचालन नहीं हो सके. उम्मीद जतायी जा रही है कि प्रधानमंत्री का विमान सुबह 11 बजे तक गया एयरपोर्ट पर लैंड कर जायेगा.












