Monday, March 23, 2026
HomeBiharप्रधानमंत्री ने आवास योजना के लाभुक दिव्यांग रंजीत को चाभी सौंपी

प्रधानमंत्री ने आवास योजना के लाभुक दिव्यांग रंजीत को चाभी सौंपी

दिव्यांग के घर में खुशी ,
जताया आभार

वजीरगंज। बोधगया में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से घर की चाभी मिलने पर  वजीरगंज प्रखंड के बिच्छा निवासी 26 वर्षीय दिव्यांग रंजीत चौधरी के घर में खुशी का महौल बना हुआ है। पड़ोसी भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। लाभुक रंजीत के भाई दीपक चौधरी ने बताया कि हमलोग पहले मिट्टी के घर में रहते थे, आवास मिलने पर पक्का का मकान बन गया है और हमारे देश के प्रधानमंत्री से आवास का चाभी मिलने से पूरे परिवार में खुशी है, पड़ोसी और ग्रामीण भी बधाई दे रहे हैं। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि प्रखंड से इनका चयन कर सूची भेजी गई थी, जिसके बाद उन्हें यह सम्मान मिला है। संबंधित आवास सहायक ने कहा कि दिव्यांग के भाई एवं पिताजी के साथ उन्हें आयोजन स्थल तक ले गये थे, वहां से मैं उन्हें ट्राइसाइकल पर बैठाकर मंच तक ले गया, जहां प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से उन्हें चाभी सौंपी और हाल चाल लिया तथा पीएम आवास के तहत नये घर की बधाई दी।
फोटो :- बोधगया में शुक्रवार को बिच्छा निवासी दिव्यांग रंजीत चौधरी को मंच पर नये घर की चाभी देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साथ में अन्य।

Most Popular

error: Content is protected !!