Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharप्राथमिक विद्यालय धनावाँ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी का विदाई सह सम्मान...

प्राथमिक विद्यालय धनावाँ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह हुआ आयोजित

बोधगया।बोधगया के प्राथमिक विद्यालय धनावाँ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह आज विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संध्या वर्मा ने किया। उषा कुमारी का स्थानांतरण कोंच के प्राथमिक विद्यालय गोपी बिगहा में प्रधान शिक्षक के पद हुआ है।

उषा कुमारी बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर प्राथमिक विद्यालय गोपी बिगहा, कोंच में प्रधान शिक्षक के पद पर योगदान की हैं। विदाई समारोह में संकुल समन्वयक बैजनाथ कुमार, मध्य विद्यालय धनावाँ के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, शालिनी कुमारी, मध्य विद्यालय अमवाँ की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय धंधवा की वरीय शिक्षिका नीतु कुमारी तथा धनावाँ विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती किरण कुमारी, नीलम कुमारी, शिक्षा सेवक अजय कुमार, अशनारायण विद्यालय की सचिव दौलती देवी इत्यादि शामिल हुए।

सबने उनके काम की सराहना की और नए पदभार ग्रहण के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने गुरुवंदना से की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बच्चों तथा शिक्षिकाओं के साथ साथ अपनी शिक्षिका के लिए दोनों रसोइया ने भी खूब आँसू बहाये।

Most Popular

error: Content is protected !!