Thursday, March 12, 2026
HomeBiharसिंहवाड़ा में अपराध पर नियंत्रण के साथ समाज में सदभाव बहाल करना...

सिंहवाड़ा में अपराध पर नियंत्रण के साथ समाज में सदभाव बहाल करना प्राथमिकता- थानाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर।सिंहवाड़ा थाना के नव पदस्थापित थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बुधवार को थाना में योगदान देकर कार्यभार ग्रहण किया । थानाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सामाजिक सदभाव कायम व अपराध पर नियंत्रण रखना पहली प्रथमिकता होगी। अधिकारी ,जनप्रतिनिधि व शांति समिति सदस्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय स्थापित कर इलाके में अमन बहाल रखने का निरंतर प्रयास रहेगा। पुलिस पब्लिक संवाद प्राप्त कर गोपनीय सूचना संग्रह कर असमाजिक तत्वों पर कारवाई होगी।अवैध शराब के धंधेबाज को चिन्हित कर अंकुश लगाने में स्थानीय चौकीदार से सहयोग लिया जाएगा। मौके पर प्रशिक्षु दारोगा सतीश यादव, विक्रांत कुमार, सहायक दारोगा कमलेश मिश्र, व्यवसायी जटाशंकर सिंह, महामंत्री किशन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। वही सिमरी थाना ने नव नियुक्त थाना अध्यक्ष ने भी बुधवार की शाम योगदान देकर पदभार ग्रहण कर लिया। थानाध्यक्ष ने निवर्तमान थाना अध्यक्ष मनीष कुमार,पंकज रजक,दारोगा मेंहदी हसन से थाना क्षेत्र का फीड बैक लेकर वर्त्तमान में अपराधिक घटना की जानकारी ली।

Most Popular

error: Content is protected !!