Thursday, March 12, 2026
HomeBiharप्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में...

प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों से पंजीकरण कराने हेतु किया आह्वान

गयाजी।आज जिला प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी की एक बैठक आॅनलाईन आयोजित की गयी जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के आलोक में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों के शिक्षक, छात्र छात्राएं व अभिभावकों को पंजीकृत करवाने, ज्ञान दीप पोर्टल पर इनटेक कैपिसिटी को संपादित करने तथा 31 दिसम्बर तक यू-डायस में बच्चों के डाटा संग्रह को परिपूर्ण करवाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी एवं एसोसिएशन स्तर पे भी इसे सफल बनाने हेतु आग्रह करने की घोषणा की गई। इसके अलावा एसोसिएशन की कार्यकलाप के अतिरिक्त विद्यालयों की समस्याएं जिसमें पंजीकरण यू डायस जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गयी तथा जल्द ही एक आम बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण रंजन गांधी सचिव दीपक तिवारी कोषाध्यक्ष आरफीन सैफी अजीत कुमार सिन्हा वसीम अंसारी विमलेश कुमार विकास कुमार तथा अरशद अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!