वजीरगंज।कौशल विकास मिशन भारत सरकार का एक दशक पूरा होने के उपलक्ष्य में जनभागीदारी गतिविधियां के बीच प्रमाण पत्र वितरण सह कौशल विकास जश्न समारोह का आयोजन माहूरी धर्मशाला के प्रांगण में आयोजित किया गया है|
कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि वजीरगंज विधायक बीरेन्द्र सिंह, संस्थान निदेशक डॉ. ऋतु रानी, रबीन्द्र कुमार सिन्हा एवं बलिराम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया |आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक बीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों सह प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को कौशल विकास के प्रशिक्षण से जुड़कर अपनी सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को मज़बूत करना चाहिए| कौशल युवा सप्ताह के तहत यह जनभागीदारी कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगा|
आयोजित समारोह में श्री सिंह ने संस्थान के कंप्युटर, सिलाई-कटाई , ब्यूटी एंड वेलनेस के डेढ़ सौ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|समारोह के विशिष्ट अतिथि सह संस्थान निदेशक डॉ ऋतु रानी ने समारोह को संबोधित करते हुए जन शिक्षण संस्थान गया के गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी|
उन्होंने बताया कि वजीरगंज से लगभग 10 हज़ार लाभार्थियों ने 20 वर्षो में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित होकर स्वरोजगार के साथ साथ सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में जुड़कर अर्थिक रूप से सुदृढ़ हुए हैं| इस मौके पर बालाजी, ई सुमित कुमार, दिनेश लोहानी, वरीय ट्रेनर रंजु देवी, सुनील कुमार उर्फ पंकज जी , रविराज गुप्ता, रेणु देवी, संगीता देवी, रीता कुमारी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे|
आयोजित समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन रबीन्द्र कुमार सिन्हा प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन बलिराम कुमार एपीओ द्वारा किया गया












