Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharदैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी का पर्स हुआ चोरी

दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी का पर्स हुआ चोरी

गया।गया जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक निजी अख़बार के ब्यूरो चीफ का पर्स चोरी होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक निजी समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी सुबह करीब 9 बजे पटना जाने के लिए गया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे ! बताया जा रहा है कि वे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर सीढ़ी से उतर रहे थे, उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनकी जींस की पिछली जेब से पर्स चोरी कर लिया। घटना का पता उन्हें कुछ देर बाद चला, जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो पर्स गायब था। पर्स में नकद रुपये, पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी कागजात होने की बात बताई जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!