Thursday, March 5, 2026
HomeBiharगया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: वजीरगंज थाना ने देशी कट्टा के साथ...

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: वजीरगंज थाना ने देशी कट्टा के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वजीरगंज (गया): गया पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वजीरगंज थाना ने एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामजी मांझी, पिता स्व० दशरथ मांझी वजीरगंज थाना क्षेत्र के  ग्राम महुएत (अमैठी) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों और तस्करों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वजीरगंज थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम महुएत में देशी कट्टा लेकर भय का माहौल बना रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष वजीरगंज और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति के कमरे की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वजीरगंज थाना कांड सं०-81/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!