Thursday, March 12, 2026
HomeBiharगायघाट में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापेमारी

गायघाट में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापेमारी

नहीं मिला कोई चिकित्सक


मुजफ्फरपुर।मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय के पास अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम में प्रशासन ने बुधवार दोपहर दो बजे से छापेमारी की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। नर्सिंग होम में डॉक्टर की जगह कंपाउंडर महिला मरीजों का इलाज कर रहे थे।


प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नर्सिंग होम के छापे के दौरान पुलिस का अधिकारी भी मौजूद रहा. यहां भर्ती मरीजों की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिले में गैर कानूनी तरीके से कई निजी नर्सिंग होम चल रहे हैं. जिला कलक्टर के निर्देश के बाद चिकित्सा विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गायघाट में कई अपंजीकृत निजी नर्सिंग होम संचालित हैं. इनके लिए कलेक्टर के निर्देश पर छापा मार कार्रवाई की जा रही हैं.

दीपक कुमार। गायघाट

Most Popular

error: Content is protected !!