शेरघाटी (गयाजी)। उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने नावाडिह पनारी से 71 माइल फोर लेन गोपालपुर से छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 130 बोतल विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 51.75 लीटर है। साथ ही तीन मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई हैं।
इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नितिश कुमार पिता–उपेन्द्र पासवान, रांजित कुमार पिता–विनोद यादव, धमेन्द्र कुमार,पिता–अजय यादव, देव नंदन कुमार ,पिता–परमेश्वर यादव, और श्रीकांत कुमार, पिता–सुरेश यादव शामिल हैं। सभी आरोपी गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
छापेमारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी ने किया। टीम में अवर निरीक्षक रितिका राज सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह। मद्यनिषेध सिपाही और गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












