पटना /गया। राजस्थान के बीकानेर ज़िले के रंजीतपुरा गाँव की छात्रा बसुंधरा सैन के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म एवं हत्या मामले में आरोपी श्याम सुंदर की गिरफ्तारी न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नंदवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार नंदवंशी जी एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी राजू कुमार ठाकुर जी के नेतृत्व में संगठन ने इस मामले को मजबूती से उठाया और लगातार न्याय की आवाज़ बुलंद की।
संगठन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री भारत सरकार, राष्ट्रीय अतिपिछड़ा आयोग तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिए जाने के बाद मामले में एसआईटी टीम गठित की गई और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह सफलता उस एकजुटता और जन-आंदोलन का परिणाम है जिसमें नाई, सैन, नंदवंशी, प्रमाणिक, भंडारी सहित पूरे समाज के लोगों ने छात्रा बसुंधरा सैन के न्याय के लिए मजबूती से आवाज उठाई।
यह घटना स्पष्ट करती है कि जब समाज संगठित होकर अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है तो न्याय का रास्ता बनता है।
नंदवंशी चेतना मंच अब गिरफ्तार आरोपी को फांसी की सजा की मांग करती है , ताकि नंदवंशी समाज की छात्रा वसुंधरा सैन जैसी घटना करने के पूर्व अपराधियों पर भय पैदा हो सके |












