युवाओं में एचआईवी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार द्वारा देशभर में रेड रन 2025 का आयोजन किया जा रहा हैl इसी क्रम में
गयाजी।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के तहत 5 किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत के नेतृत्व में आयोजित रेड रन मैराथन में कुल 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया । मैराथन का शुभारंभ कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ऐसी गतिविधियां स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं।” कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के प्रथम पाँच विजेताओं को गया जिले में होने वाली जिला स्तरीय मैराथन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
*प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विजेता रहे*—
1. रवि कुमार – (शिक्षक शिक्षा विभाग) – प्रथम
2. नीरज उरांव (बी बी ए एल एल बी) – द्वितीय
3. अभिमन्यु कुमार (शिक्षक शिक्षा विभाग) – तृतीय
4. प्रशांत वर्मा (पर्यावरण विज्ञान विभाग) – चतुर्थ
5. राम नरेश (शारीरिक शिक्षा विभाग) – पंचम
*महिला वर्ग में विजेता रहीं*:
1. अभ भेंगरा (शारीरिक शिक्षा विभाग) – प्रथम
2. श्रेया (शारीरिक शिक्षा विभाग) – द्वितीय
3. रितुपर्ना सिंह (बी ए एल एल बी) – तृतीय
4. शिवांगी राजपूत (मनोविज्ञान विभाग) – चतुर्थ
5. सुप्रिया कुमारी (पर्यावरण विज्ञान विभाग) – पंचम
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार के साथ विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा छात्र उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संचालन में डॉ. जावेद हसन, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. चन्द्रप्रभा पांडेय, सहायक निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. गौरव कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।












