Tuesday, March 24, 2026
HomeBiharडीएमएस आंबेडकर स्कूल में परिणाम वितरण, टॉपर सम्मानित

डीएमएस आंबेडकर स्कूल में परिणाम वितरण, टॉपर सम्मानित


शेरघाटी।आमस प्रखंड के बनाही हाट बाजार स्थित डीएमएस आंबेडकर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को परिणाम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल के डायरेक्टर देवनारायण चौधरी ने परीक्षा परिणाम जारी किया। प्राचार्य विकास चहल ने बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में शशि कुमार प्रथम, राजिका चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं रिया कुमारी, सोनू, अभिषेक, मीनाक्षी और आर्यन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि सभी टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक राकेश कुमार, विनय कुमार, दिलीप कुमार, सरोज देवी, पूजा देवी, आकृति, दिव्यांका, सानिया, प्रीति व तनिया कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!