Friday, March 20, 2026
HomeBiharबेलागंज विधानसभा में चौमुखी विकास के लिए बिछाया जा रहा सड़कों का...

बेलागंज विधानसभा में चौमुखी विकास के लिए बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

बेलागंज थाना के बगल से डाक बंगला रोड जो एकदम खराब था पूर्ण रूप से कराया गया पीसीसी।


34 साल बनाम 9 महीना का वादा  हो रहे हैं पूर्ण।



बेलागंज ।मंगलवार को बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के चार ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन युवा समाजसेवी सह स्थानीय विधायक के पुत्र राजेश रंजन यादव उर्फ रॉकी यादव ने किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के पांच ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन किया गया। जिसमें मोबारकपुर से चुक्का बिगहा, बेला रामपुर रोड से मोबारकपुर महादलित टोला, कोरमथु रोड से फतेहपुर, बेल्हाड़ी कोरमथु रोड से मुकसूदपुर और सुरौंधा से मोरंगपुर तक निर्मित सड़क मार्ग शामिल है। इस दौरान विधायक पुत्र सह युवा समाजसेवी राजेश रंजन यादव उर्फ रॉकी यादव ने कहा कि बेलागंज विधानसभा का चौमुखी विकास के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेलागंज प्रखंड मुख्यालय से सटे चांद बाजीतपुर गांव को पिछले तीस साल से सड़क नसीब नहीं हुआ था। जिसके निर्माण के बाद चांद बाजीतपुर गांव के लोगों का काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने 34 साल बनाम 9 महीना का नारा दिया था। उसे साकार करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं जो विकास कार्य बाकी रह जाएगा उसे अगले कार्यकाल में पूरा कर दिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!