नंदवंशी सामाजिक मंच के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के केनारचट्टी गांव निवासी साधु शर्मा के 32 वर्षों बाद वापस लौटने पर गांव में खुशी की लहर है।
साधु शर्मा के आगमन की सूचना मिलते ही नंदवंशी सामाजिक मंच के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।इस अवसर पर नंदवंशी समाज के प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा उर्फ विद्यासागर, जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार, मिथलेश शर्मा, विजय नंदवंशी, मोहन शर्मा, शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।32 साल बाद अपने परिजन को वापस देख परिजनों और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। सभी ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।
फोटो-गुलाबी शर्ट पहने साधु शर्मा के साथ नंदवंशी सामाजिक मंच के सदस्यगण
