Friday, March 13, 2026
HomeBiharसंत जोसेफ मॉडर्न स्कूल तरवां की टीम ने  वज़ीरगंज थाना की  टीम...

संत जोसेफ मॉडर्न स्कूल तरवां की टीम ने  वज़ीरगंज थाना की  टीम को 53 रनों  से हराया

खेल : सर्वोदय क्रीड़ा परिषद् तरवां द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

वजीरगंज।सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां द्वारा आयोजित क्रिकेट  टूर्नामेंट  के सांतवें नॉक आउट मैच में रविवार को वजीरगंज थाना  क्रिकेट क्लब  ने संत जोसेफ मॉडर्न स्कूल तरवां  की टीम को हरा कर विजय हासिल की| संत जोसेफ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाकर 165 रनों  का लक्ष्य रखा| जिसके जवाब में वजीरगंज थाना  की टीम ने 14.5  ओवर मे 111 रन बनाकर  ऑल आउट हो गई | इस प्रकार संत जोसफ कि टीम ने 53 रनो से मुकाबले को जीत लिया और क्वार्टर फाईनल में अपनी जगह बना ली |सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां के अध्यक्ष रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव के द्वारा मैन ऑफ द मैच की  ट्राफी प्रिंस यादव  को प्रदान किया  गया| इस मौके टूर्नामेंट के एम्पायर मंटू कुमार ,संजीत कुमार ,स्कोरर आदित्य कुमार ,कॉमेंटेरेटर निरंजन कुमार ,संत जोसेफ मॉडर्न स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार सहित टूर्नामेंट के सभी आयोजक सदस्य व सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!