Saturday, March 21, 2026
HomeBiharट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के मामले में सरफराज को किया गया...

ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के मामले में सरफराज को किया गया गिरफ्तार भेजा गया जेल

बेलागंज।ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामला चाकंद थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का है। जानकारी के अनुसार गंगापुर गांव निवासी साधू यादव का ट्रैक्टर शनिवार को RB ईंट भट्ठा पर खड़ा था। इस बीच एक चोर मौका देख ट्रैक्टर की बैट्री खोलकर ले जाने लगा. इसी बीच ट्रैक्टर मालिक की नजर उस चोर पर पड़ी वे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी वहां पर आ पहुंचे। फिर ट्रैक्टर मालिक ने चाकंद थाना की पुलिस को बुला लिया. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को बाइक के साथ पकड़ कर थाना ले आई। पूछताछ में उसने पुलिस को अपना नाम मोहम्मद सरफराज घर नौरंगा,थाना मुफस्सिल क्षेत्र के निवासी बताया. चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने बताया कि गंगापुर निवासी साधू यादव के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करते नौरंगा निवासी मोहम्मद सरफराज के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!