आमस।आमस प्रखंड क्षेत्र के अकौना गांव में स्थित मिडिल स्कूल में शनिवार को नेशनल साइंस डे के मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गयाl स्कूल के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने बताया कि शिक्षक आशा कुमारी व मो अली की निगरानी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छः, सात और आठ के छात्र छात्राओं ने भाग लियाl उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में दर्जनों अभिभावक शामिल हुए और बच्चों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी की सराहना कीl शिक्षक मो अली ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण हो और विज्ञान के प्रति उनकी रूचि बढ़े इसी लिए विज्ञान प्रदर्शनी व कला एवं शिल्प का आयोजन किया गयाl उन्होंने बताया कि इस अवसर पर क्वीज़ प्रतियोगिता में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाली नीतू, रहनुमा, शाहीन, कहकशां, ओजैर, फोनी, कुंदन,विपिन, काजल और साबरीन को स्टडी टेबल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, कलम और मेडल पहना कर सम्मानित किया गयाl विज्ञान प्रदर्शनी में नीतू ने माइक्रोस्कोप, परी ने मनुष्य का आहार नाल, सना जावेद ने दहन के लिए वायु आवश्यक, कहकशां ने मेढक का जीवन चक्र, रहनुमा ने सौर मंडल, फोनी ने मेढक का जीवन चक्र, जुली ने समान बल, अंशु व राखी ने मोमबत्ती की ज्वाला, शाहीन, सबरीन, शगुफ्ता पुष्पा, प्रिया और सपना ने वन हमारी जीवन रेखा, शाहीन ने पादपों में पोषण और दांतों के प्रकार, साबरीन ने शवसन क्रिया, शगुफ्ता ने वृक्षों के प्रकार, सुधा, मधु और रेशमी ने हृदय, लाडली ने जल और खनीजों का परिवहन, सोनी, अनुष्का, लाडली, अकशा ने गुलदस्ता, गौतम, दीपक, ओजैर, राहुल, दानिश, इरफ़ान, मुस्तफा, धीरज और शाकिर ने आर्कीमिडिज का दर्पण,सुनैना, प्रियांशु और पार्वती ने फली के पौधा का जीवन चक्र और नेहा व आभा ने वन हमारी जीवन है और कोमल ने भी अपना मॉडल प्रदर्शनी में पेश कियाl इस मौके पर स्कूल के शिक्षक मिर्ज़ा आफ़ताब वारसी, ज़ाकिर अहमद, मोनिका किरण, शबनम परवीन और बेबी नाज़ आदि उपस्थित थीं.












