Friday, August 28, 2026
HomeBiharकश्मीर में अशोक चक्र तोड़े जाने की घटना पर भारतीय जनता पार्टी...

कश्मीर में अशोक चक्र तोड़े जाने की घटना पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

गयाजी।5 सितम्बर 2025 को हज़रतबल दरगाह (श्रीनगर) की जीर्णोद्धार उद्घाटन पट्टिका पर अशोक चक्र (राष्ट्रीय प्रतीक) अंकित था। शुक्रवार  को कश्मीर में अशोक चक्र तोड़े जाने की घटना पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक है और इससे यह स्पष्ट होता है कि कुछ लोग लोकतंत्र को मजबूत होते देखना नहीं चाहते। उनका उद्देश्य केवल लोकतंत्र की हत्या करना और समाज में अराजकता फैलाना है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि अशोक चक्र केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह भारत के गौरव, एकता और अखंडता का संदेश देता है। इसे क्षतिग्रस्त करना सीधे तौर पर देश की अस्मिता और भारतीय लोकतंत्र की आत्मा पर चोट करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार तुरंत पुनः अशोक स्तंभ का निर्माण कराए और पूरे प्रदेश को यह संदेश दे कि राष्ट्रविरोधी ताकतें चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, भारत का लोकतंत्र और उसकी प्रतीक चिन्हों की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहेगी।डॉ. मिश्रा ने कहा कि अशोक चक्र सत्य, अहिंसा और न्याय का प्रतीक है। इसे नुकसान पहुंचाना केवल एक संरचना को क्षति पहुँचाना नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा और राष्ट्रीय अस्मिता को चुनौती देना है। ऐसे तत्वों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संगठन राष्ट्र के प्रतीकों का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।उन्होंने अंत में कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार को चाहिए कि अशोक स्तंभ को पुनः स्थापित कर देशभक्त नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करे और राष्ट्रविरोधी ताकतों को करारा जवाब दे।

Most Popular

error: Content is protected !!