Thursday, March 12, 2026
HomeBiharमहान दानवीर एवं समाजसेविका महारानी अहिल्या बाई होलकर की मनाई गई पुण्यतिथि...

महान दानवीर एवं समाजसेविका महारानी अहिल्या बाई होलकर की मनाई गई पुण्यतिथि बीजेपी  के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गयाजी।गयाजी मे  भगवान विष्णु सहित कई प्राचीन मंदिरों, पाथवे, धर्मशालाओं और कुओं के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महान दानवीर एवं समाजसेविका महारानी अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई न केवल मालवा की गौरवशाली शासक थीं, बल्कि उन्होंने अपने शासनकाल में पूरे भारत में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। गया जी में भगवान विष्णु मंदिर परिसर में पाथवे, धर्मशालाएं, कुएं और यात्री सुविधाओं का निर्माण उनकी दूरदृष्टि और धर्मनिष्ठा का प्रमाण है। उनका जीवन त्याग, परोपकार और सेवा भावना का अद्वितीय उदाहरण है।उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई ने उस युग में, जब महिलाओं की भूमिका सीमित मानी जाती थी, प्रशासन, जनकल्याण और सांस्कृतिक संरक्षण में असाधारण कार्य किए। उनकी प्रेरणा से समाज में सेवा और निर्माण की भावना आज भी जीवित है।डॉ. मिश्रा ने उपस्थित हम सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कृति संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह महारानी ने बिना किसी भेदभाव के धर्म, समाज और मानवता की सेवा की, उसी भाव से हमें भी कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में  पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और महारानी अहिल्या बाई के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा का समापन “अहिल्या बाई अमर रहें”

Most Popular

error: Content is protected !!