गया।भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री, लोकसभा सांसद एवं रक्षा संसदीय समिति के अध्यक्ष राधे मोहन सिंह से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान डॉ. मिश्रा ने राधे मोहन सिंह के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश की राजनीति में एक प्रखर, ईमानदार एवं संवेदनशील व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि राधे मोहन सिंह ने लोकसभा में किसानों, युवाओं, रोजगार, कृषि विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर लगातार मुखर भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
डॉ. मिश्रा ने इसे अपने लिए गर्व और सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि राधे मोहन सिंह जैसे अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन और पार्टी लगातार सशक्त हो रही हैं।












