Thursday, March 12, 2026
HomeBiharधान के खेत में अज्ञात महिला की शव, इलाके में सनसनी

धान के खेत में अज्ञात महिला की शव, इलाके में सनसनी

मानपुर।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेउसा–मानपुर मुख्य मार्ग पर बदरा और मनसा गांव के बीच मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धान के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। आसपास के लोग जुटे, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
घटनास्थल और पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पंचनामा के बाद शव को मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला की हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई। फिर चारपहिया वाहन से शव लाकर यहां फेंका गया। पुलिस के मुताबिक, बदबू आने पर हत्यारों ने इसे सुनसान जगह समझकर खेत में डंप किया होगा।
प्रत्यक्षदर्शी की आंखोंदेखी
स्थानीय युवक राहुल कुमार यादव ने बताया कि वह पेशाब करने सड़क किनारे गए थे। तभी औंधे मुंह पड़ी महिला दिखी। पहले लगा नशे में है, लेकिन तीन-चार युवकों के साथ पलटने पर मृत पाई गई। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मुखिया और पुलिस को खबर दी।
बरामद सामान और सुराग
पुलिस को घटनास्थल से नंबर-6 साइज का ‘खादिम’ ब्रांड का चप्पल और कुछ दूरी पर एक पायल मिली। मृतका पीली साड़ी और लाल ब्लाउज पहने थी।
पुलिस आसपास के थानों की गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है। हर एंगल से जांच की जा रही है। मुफस्सिल थाना प्रभारी सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक शव कि पहचान होते ही हत्या की वजह और आरोपी तक पहुंचने में आसानी होगी।

Most Popular

error: Content is protected !!