Saturday, February 28, 2026
HomeBiharशेरघाटी विधायक ने पत्रकारों के साथ की बैठक

शेरघाटी विधायक ने पत्रकारों के साथ की बैठक

शेरघाटी विधायक उदय कुमार सिंह ने शनिवार को शाम 5 बजे एनडीए कार्यालय में शेरघाटी के पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों ने विधायक को अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराया। इनमें सड़कों की बदहाल स्थिति, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। पत्रकारों ने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक उदय कुमार सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है और विकास कार्यों में मीडिया का सहयोग आवश्यक है।इस अवसर पर पत्रकार धर्मेंद्र सिंह, नवीन मिश्रा, चन्दन मिश्रा, मोहम्मद सईद, एहसान अली, अविनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, कौसर आलम समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद थे

Most Popular

error: Content is protected !!