Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharसीयूएसबी के जियोग्राफी विभाग के पीएचडी स्कॉलर शिवम प्रियदर्शी ने इटली के...

सीयूएसबी के जियोग्राफी विभाग के पीएचडी स्कॉलर शिवम प्रियदर्शी ने इटली के अंतर्राष्ट्रीय समर स्कूल में विश्वविद्यालय का किया प्रतिनिधित्व


गयाजी।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के  जियोग्राफी  विभाग के पीएचडी स्कॉलर शिवम प्रियदर्शी ने डॉ. सोमनाथ बेरा के मार्गदर्शन में इटली के आओस्ता में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर इंजीनियरिंग जियोलॉजी एंड द एनवायरनमेंट (आईएईजी) के चौथे समर स्कूल में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया । शिवम एक प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया के माध्यम से दुनिया भर से चुने गए 30 प्रतिभागियों में से एक प्रतिभागी थे। इस उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा और जियोग्राफी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. किरण कुमारी ने शिवम को बधाई और शुभकामनाएं दी। कुलपति ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि काफी प्रशंसनीय है जो सीयूएसबी में  गुणवत्तापूर्ण शोध संस्कृति को दर्शाता है |

सीयूएसबी के जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि शिवम प्रियदर्शी   जियोग्राफी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सोमनाथ बेरा के मार्गदर्शन में शोध कर रहे हैं। डॉ. सोमनाथ बेरा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि “भू-खतरों के प्रबंधन और बुनियादी ढाँचे के डिज़ाइन में भूवैज्ञानिक मॉडलों की भूमिका” शीर्षक वाले इस कार्यक्रम ने दुनिया भर के शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने एक साथ   भू-खतरों—जैसे भूस्खलन, मलबे का प्रवाह और हिमनद झीलों के फटने से होने वाली बाढ़ ( जीएलओएफ – GLOF) – के प्रबंधन के लिए नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा की | साथ ही प्रतिभागियों ने भूवैज्ञानिक मॉडलों को सतत बुनियादी ढाँचे के विकास में एकीकृत किया। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने भू-खतरा आकलन उपकरणों, संख्यात्मक मॉडलिंग तकनीकों और खतरा-प्रवण क्षेत्रों के लिए भूवैज्ञानिक और भू-तकनीकी डेटा के एकीकरण पर उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी भागीदारी जलवायु-जनित आपदाओं, विशेष रूप से मलबे के प्रवाह और जीएलओएफ पर उनके डॉक्टरेट शोध के साथ निकटता से जुड़ी हुई है।

प्रसन्न शिवम ने कहा, “यह एक समृद्ध शैक्षणिक अनुभव था जहाँ मुझे आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में अग्रणी शोधकर्ताओं और पेशेवरों के साथ जुड़ने का अवसर मिला। अल्पाइन क्षेत्रों के क्षेत्रीय दौरे और रिमोट सेंसिंग एवं मॉडलिंग टूल्स पर व्यावहारिक सत्र मेरे वर्तमान शोध के लिए विशेष रूप से मूल्यवान रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!