Wednesday, September 23, 2026
HomeBiharदुकानदार ने पैसे वसूली को लेकर ग्राहक को पीटा

दुकानदार ने पैसे वसूली को लेकर ग्राहक को पीटा

डोभी।मंगलवार के देर शाम केसापी गांव में दुकानदार के द्वारा ग्राहक के साथ बकाए पैसे को लेकर मारपीट कर दिया। जिसमें ग्राहक घायल हो गया। इस संदर्भ में ग्राहक बालेश्वर यादव ने बताया कि दुकानदार कपिल केशरी और उसका बेटा गोली कुमार केशरी के द्वारा मारपीट करके सर फोड दिया गया। जबकि उक्त दुकानदार का पैसा मेरे चाचा के पास बकाया है। इस दौरान मेरे भाई के साथ भी जमकर मारपीट किया और पैसा ले लिया। घटना के संदर्भ में डोभी थाना में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। घायल बालेश्वर यादव का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में चल रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!