बेलागंज। स्थानीय प्रखंड अंतर्गत पनारी पंचायत के प्रेम बिगाह गाँव में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। जैसे ही इसकी भनक किसान को लगी तब तक आग ने अपने चपेट में ले लिया और किसान और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी हद तक कोशिश की मगर काफी तीव्र गति से आग पकड़ने के कारण काफी मुशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग दल और ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। किसान ने बताया दिवाकर कुमार का 5 बिगाह और किसान भूषण यादव के 5 बिगाह में आग लग गया स्थानीय ग्रामीण ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है
