वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के अमैठी गांव निवासी सुशील मालाकार एवं सुनीता भगत की पुत्री श्वेता कुमारी यूपीएससी की परीक्षा पास कर राजभाषा पदाधिकारी बन कर जब गांव लौटी, तो गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने रविवार को कुशवाहा भवन के प्रांगण में एक समारोह आयोजन कर श्वेता एवं उनके परिजनो का भव्य स्वागत किया | पंचायत समिति सदस्य शशिभूषण प्रसाद एवं सम्राट अशोक कुशवाहा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष पिंकू वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही एक माध्यम है जिसके सहारे सभी मंजिल प्राप्त की जा सकती है |आधी रोटी खाकर भी आप सभी अपने बच्चों को हर हालत में पढ़ावें ताकि आपका भविष्य सुखमय हो सके |सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया पुनीत महतो एवं मंच संचालन शिक्षाविद राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया| सभा में मौजूद पूर्व पैक्स अध्यक्ष राणा रंजीत कुमार सहित कई गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने संबोधित कर गांव के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया | स्वागत समारोह में मौजूद श्वेता भगत के पिता सुशील मालाकार ने कहा कि हम बच्चों के जरूरत के मुताबिक पठन-पाठन हेतू हर जरूरत को समय समय पर पूरा करते रहे| इसी क्रम में मेरी बेटी श्वेता भगत यूपीएससी की परीक्षा पास कर हमलोगों की गौरवान्वित किया है| इसलिए पढ़ाई मेरे गांव के बच्चे बच्चियां हमेशा जारी रखे| जबकि श्वेता की दादा राजकुमार मालाकार ने भावुक होते हुए कहा कि मेरी पोती ने पढ़ाई कर जो मुकाम हासिल किया इससे हम धन्य हो गए |साथ ही साथ उनके आंखों में से खुशी के आंसू छलक पड़े|
श्वेता भगत बताती है कि करीब 10 साल की उम्र तक मैं गांव के ही प्राथमिक विद्यालय अमैठी में शिक्षा ग्रहण किया|फिर पिता के साथ कोलकत्ता जाकर मैट्रिक सहित कई परीक्षा में पास किया| इसके बाद 2023 में यूपीएससी का फॉर्म भरने के बाद पहली बार में ही इस परीक्षा को पास किया। इसके बाद इंटरव्यू में भी पास करने के बाद मुझे गृह मंत्रालय के अधीन मध्य प्रदेश के इन्दौर में राजभाषा विभाग में कनिष्ट अनुवाद अधिकारी पद पर ज्वॉइन करने का पत्र मिला| आज मैं इन्दौर में ही कार्यरत हूं| आज गांव आने पर ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत के प्रति मैं ग्रामीणों को आभार प्रकट करती हूं| श्वेता ने कई बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया|
फोटो -राजभाषा अधिकारी बनी श्वेता को सम्मानित करते ग्रामीण












