Monday, April 6, 2026
HomeBiharशेरघाटी में जनता दरबार, भूमि विवाद के छह मामले आए

शेरघाटी में जनता दरबार, भूमि विवाद के छह मामले आए

शेरघाटी। प्रखंड सह अंचल सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में दर्जनों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में कुल 12 अधिकारी मौजूद रहे। सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े सामने आए। अंचलाधिकारी उषा कुमारी ने बताया कि कुल छह भूमि विवाद के मामलों को दर्ज किया गया है। सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा।

जनता दरबार में शेरघाटी निवासी दीपक कुमार ने शिकायत की कि उनके नाम से चालू रसीद और वर्षों से दखल कब्जा होने के बावजूद उन्हें घर की ढलाई करने से रोका जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। इस पर अधिकारियों ने कागजात की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष राजनंदन पासवान ने कहा कि यदि किसी पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य रोका जाता है तो प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए।

Most Popular

error: Content is protected !!