15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होगा झंडोतोलन
गया। गुरुवार को सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कामर्स गया शाखा के कार्यकारिणी समिति की बैठक पुरानी गोदाम स्थित कार्यालय में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष विपेंद्र अग्रवाल ने की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों का अभिवादन किया।
बैठक में चैंबर के कार्यकलापों और भावी योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें आगामी 11 अगस्त को चैंबर कार्यालय में खाद्यान्न अनुज्ञप्ति नया एवं नवीकरण के लिए कैंप लगाए जाने का निर्णय लिया गया। 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने एवं 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन पर कार्यक्रम में जिले के विकास योजनाओं को गति प्रदान करने एवं उद्योग व्यापार जगत को बढ़ावा देने के लिए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
वही दूसरी ओर ब्रह्मकुमारी सुनीता बहन ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रक्षा और बंधन पर भाई बहनों के दायित्व और कर्तव्यों का बोध करते हुए बताया कि यदि हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते है और आध्यात्मिक पथ अग्रसर है तो देश के लिए बड़ी सेवा होगी।
उन्होंने ब्रह्मकुमारी के प्रधान कार्यालय माउंट आबू में आगामी नवंबर ने होने वाले वृहद कार्यक्रम के लिए भी चैंबर सदस्यों को आमंत्रित किया।
रक्षा बंधन कार्यक्रम में सुनीता बहन एवं अन्य ब्रह्मकुमारी बहन द्वारा चैंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया।












