Thursday, March 12, 2026
HomeBiharबेनीबाद में मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम की बड़ी कार्रवाई ,...

बेनीबाद में मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम की बड़ी कार्रवाई , 25 लाख की शराब बरामद,दो गिरफ्तार

गायघाट ।बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बाहरी राज्य से अवैध रूप से विदेशी शराब (IMFL) का परिवहन बिहार में किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर रमौली चौक पर बेनीबाद थाना,जिला मुजफ्फरपुर के सहयोग से एक 12 चक्का ट्रक से लगभग 2001 लीटर विदेशी शराब (IMFL) को बरामद एवं जप्त किया गया तथा मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।



मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम की सूचना पर बेनीबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से फोरलेन के पास नाकेबंदी कर एक ट्रक से 25 लाख की विदेशी शराब बरामद की। ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि शाम बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई।पुलिस को सूचना दी गई की एक ट्रक में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।

इस सूचना पर बेनीबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने फोरलेन रमौली के पास घेराबंदी की। ट्रक के पहुंचते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब ट्रक को रोक तलाशी ली तो ट्रक से 2001 लीटर शराब बरामद हुई। दो को गिरफ्तार मौके से किया गया है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!