Saturday, March 21, 2026
HomeBiharमुजफ्फरपुर में राज्यपाल के आगमन पर सभास्थल का एसएसपी और सीटी एसपी...

मुजफ्फरपुर में राज्यपाल के आगमन पर सभास्थल का एसएसपी और सीटी एसपी ने किया निरीक्षण

गायघाट।मुजफ्फरपुर में राज्यपाल के आगमन पर सभास्थल का एसएसपी और सीटी एसपी ने किया निरीक्षण। गायघाट ।सभास्थल की विधि-व्यवस्था का जायजा एसएसपी शुशील कुमार और सीटी एसपी समेत कई अधिकारी ने लिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान तक व्यवस्था में थोड़ी सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरते जाने पर संबंधित दोषी अधिकारी एवं कर्मियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि 25 अगस्त को लंगट सिंह महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह के अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय, बिहार के आगमन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा विधि व्यवस्था, हेलीपैड स्थल एवम् कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!