गयाजी।भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखु भाई डालसानिया जी को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ मिश्रा ने उन्हें श्री विष्णु चरण चिन्ह, पुष्पगुच्छ (फूलों का बुके) एवं पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने इस दौरान कहा कि श्री भीखु भाई डालसानिया जी जैसे समर्पित एवं सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले संगठन कार्यकर्ता का मार्गदर्शन बिहार भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, वर्षों का अनुभव और उनकी कार्यशैली भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि श्री डालसानिया जी का नेतृत्व बिहार संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।डॉ मिश्रा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित दल है, जहां संगठन सर्वोपरि होता है, और भीखु भाई जैसे कार्यकर्ता उस विचारधारा के सच्चे प्रतिनिधि हैं












